सभी खबरें

अनूपपुर : बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने किया सम्मेलन , इस के माध्यम से कार्यकर्ताओं को एक जुट करने का किया जा रहा है प्रयास

बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने किया सम्मेलन , इस के माध्यम से कार्यकर्ताओं को एक जुट करने का किया जा रहा है प्रयास
अनूपपुर से राजकमल पांडे की रिपोर्ट : – 
 भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बूथ स्तर पर सम्मेलन के माध्यम से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याषी बिसाहूलाल सिंह को विजय दिलाने के लिए अपने कार्य में और गति लाने की सालह दी इस सम्मेलन के माध्यम से उन कार्यकर्ताओं एक जुट करने की प्रयास किया गया। जिनकी अभी तक सक्रियता नही थी। ऐसे तमाम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी प्रदान करने के साथ ही चुनाव के रणनीति से अगवत कराया गया। पसान क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेष गौतम द्वारा तय किये गये। कार्यक्रम के अनुसार बूथ सम्मेलन का आयोजन हुआ तो वहीं भाजपा प्रत्याषी बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर ग्रामीण मंडल के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क के माध्यम से मतदाताओं से अपने पक्ष के समर्थन मांगा और क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी कार्य करने का भरोसा दिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार उपचुनाव भाजपा मंडल जैतहरी मे अनुसूचित जनजाति पूर्व आयोग अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मरावी, राजेंद्र ग्राम मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह मरावी, जैतहरी मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि कुमार सभी ग्राम मौहरी, आमगवां, चोई, पड़रिया, सिवनी बलबहरा यह सभी ग्राम बूथ प्रभारी सह प्रभारी और ग्राम वासियों के बीच बैठकर भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के चुनाव का प्रचार-प्रसार करते हुए भ्रमण किए। भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान जमुना सेक्टर वार्ड क्रमांक 1 बूथ क्रमांक 158 में बैठक की गई उक्त बैठक में वार्ड क्रमांक 1 के प्रभारी कोतमा पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पसान सिद्धार्थ त्रिवेदी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमीन अहमद की उपस्थिति में अल्पसंख्यक समाज से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।     

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button