काली पोस्टर पर अनूप जलोटा का बयान : लीना मणिमेकलाई को देश के सबसे ख़राब पागलखाने में भेज देना चाहिए

वाराणसी : डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का विवादित पोस्टर इस समय देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म डायरेक्टर लीना मनिकमेकलाई पर नेताओं, संतों के साथ साथ भजन सम्राट भी हमलावर है। अब इस विवादित पोस्टर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा ने बड़ा बयान दिया है।
अनूप जलोटा ने कहा कि मेरे हिसाब से लीना मणिमेकलाई को देश के सबसे ख़राब पागलखाने में भेज देना चाहिए जहां वो पोस्टर बनाती रहें और रिलीज करती रहें।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि फिल्म का विवादित पोस्टर रिलीज करने वाली लीना मणिमेकलाई मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं, जब उन्होंने पहला पोस्टर रिलीज किया तो लगा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए किया होगा लेकिन जब उसने दूसरा पोस्टर रिलीज किया तो पक्का हो गया कि वो पागल है।
बता दे कि वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भजन सम्राट अनूप जलोटा ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए ये बातें कहीं।




