मंत्री पद न मिलने पर भाजपा विधायक का छलका दर्द, कहा वैसे तो हम भी काबिल है, लेकिन….. !

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – एक लंबे घमासान के बाद आज शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो गया हैं। शिवराज कैबिनेट में कई नए चेहरों को मौका दिया गया हैं। जबकि भाजपा के कई दिग्गजों का पत्ता कट गया हैं।
दरअसल, कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए लोगों को एडजस्ट करने में भाजपा के कई दिग्गजों को मंत्री पद नहीं मिला।
बता दे कि चार बार से भाजपा के विधायक हरिशंकर खटीक को भी मंत्री पद नहीं मिला, वो भी मंत्री पद की दावेदारी में थे। आज सुबह कुछ कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी कार्यालय पंहुचे थे, जहां कुछ चुनिंदा पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों के आने से संगठन बढ़ा हुआ हैं। इसी के कारण हमारी सरकार बन पाई हैं।
हरिशंकर खटीक ने कहा कि सभी को मंत्री बनाना संभव नहीं हैं। जो लायक थे, उन्हें मंत्री पद दिया गया हैं। वैसे हम भी काबिल हैं। दुख जैसी कोई बात नहीं है, पार्टी आगे हमें जो जिम्मेदारी देगी, हम वह निभाएंगे।