राजधानी पुलिस की एक और शर्मनाक करतूत, थाने पहुंची महिला की साड़ी खींची, CM शिवराज के निर्देश की उड़ाई धज्जियां 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – राजधानी पुलिस की एक और शर्मनाक करतूत सामने आई हैं। जहां एक महिला के साथ पुलिस ने बदसलूकी की। मामला निशातपुरा थाने का हैं। दरअसल, गुरुवार को यहां आरती अहिरवार नामक एक महिला अपने बच्चे के साथ मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने आई थी। 

पीड़ित महिला आरती अहिरवार की शिकायत थी के क्षेत्र में बदमाश मुझे और मेरे परिवार को धमका रहे हैं। मेरे बच्चे से मारपीट की। मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़िता इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करने पहुंची थी, जहां थाने में मौजूद एसआई रतन सिंह ने शिकायत सुनने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया, और पीड़िता से भैंस करने लगा। इतना ही नहीं आरती अहिरवार ने आरोप लगाया की भैंस करने के बाद एसआई उन्हें थाने के अंदर ले गया और मारपीट की। साथ ही साड़ी खींचने का प्रयास किया। 

अब इस मामले में पीड़ित महिला ने लिखित शिकायत देकर एसपी मुकेश कुमार श्रीवास्तव से एसआई रतन सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की हैं। 

पीड़ित महिला आरती अहिरवार ने बताया कि थाने में क्षेत्र के कुछ लोग दबाव बनाने के लिए आ गए और मेरे खिलाफ अनर्गल बातें थानेदार के सामने कहने लगे लोगों की बात सुनकर थानेदार ने रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया और बहस करने पर मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। 

वहीं, पीड़िता की शिकायत के बाद एसपी मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर सीएसपी निशातपुरा को इस मामले में एसआई के खिलाफ 5 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। 

सीएम शिवराज के निर्देश की उड़ाई धज्जियां 

मुख्यमंत्री शिवराज ने चंद रोज पहले ही कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में राजधानी के पुलिस अधिकारियों को गुंडे बदमाशों से कड़ाई से और फरियादियों से नम्रता से पेश आने की सीख दी थी। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग भी थाना परिसर में फरियादियों से बदसलूकी के मामले में नाराज है और डीआईजी भोपाल को कई नोटिस दे चुका हैं। पुलिस के अधिकारियों पर इन सब का कोई प्रभाव नहीं हैं। 

Exit mobile version