सभी खबरें

जबलपुर में डेंगू के बाद एक और बुखार की दस्तक, अचानक घट रही प्लेटलेट्स, जानिए क्या है लक्षण? 

  • डेंगू के साथ वायरल फीवर की मार से जबलपुर के लोग परेशान 
  • सरकारी अस्पताल समेत जिले के सभी अस्पताल फुल 
  • कोरोना ने फिर दी दस्तक,बीते एक सप्ताह में 50 से ज्यादा कोरोना मरीज की हुई पुष्टि 

जबलपुर/निशा चौकसे:– मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में बारिश की मार के साथ बहुत सी संक्रामक बीमारियां पैर पसार रही हैं. राज्य में डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं जिले में अब तक मरीजों का आंकड़ा 393 पहुँच चुका हैं. साथ ही वायरल बीमारी भी लगातार आम लोगों को जकड़ रही है. इसमें सबसे ज्यादा वायरल फीवर का कहर अधिक है, जो आम लोगों के साथ डॉक्टर्स की चिंता भी बढ़ा रहा है. इस बीमारी में मरीज़ों की प्लेटलेट्स अचानक गिर रही है. इसके मरीजों की तादाद हजारों में हो चुकी है और लगातार डेंगू के मरीज बढ़ती ही जा रही है। साथ ही मौसमी बुखार और वायरल फीवर जिस तरह से फ़ैल रहा है, उसके बीच स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी कमजोर साबित हो रही है. क्यूंकि अचानक से इतनी बड़ी तादात में मरीज मिलना और अस्पतालों में बेड की कमी आ जाना चिंता का विषय है। 

डेंगू और वायरल फीवर के बीच कोरोना ने फिर दी दस्तक 
जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया में करीब-करीब सभी वार्ड फुल हैं. बच्चा वॉर्ड हो या अन्य सभी वॉर्ड में वायरल और डेंगू से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है. सबसे बड़ी परेशानी प्लेटलेट्स की बनी हुई है. इस मिस्ट्री फीवर में मरीजों की प्लेटलेट्स गिरकर अचानक नीचे जा रही है. मरीजों की संख्या इतनी ज़्यादा है कि प्लेटलेट्स आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं. और मरीजों के परिजन भी यहां से वहां प्लेटलेट्स के  लिए घूम रहे है और कफी परेशानियों का सामना कर रहे है। इसी बीच कोरोना ने शहर में अपना पैर पसारना चालू कर दिया है. बीते 24 घंटों में कोरोना के आठ संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं. कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 56 हो गई है. बीते 1 सप्ताह में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50 से ज्यादा का दर्ज हुआ है, जो शहर वासियों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button