सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान ने जहर खाकर दी जान

सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान ने जहर खाकर दी जान

नई दिल्ली/ कृषि कानूनों के खिलाफ डटे किसानों के आंदोलन का आज 46 वां दिन है, हाड़ पिघला देने वाली ठंड और बारिश के बीच किसान किसी भी कीमत पर अपनी मांगें बिना मनवाए वापस जाने के स्थिति में नहीं हैं. और वहीं दिन प्रतिदिन किसानों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है,  

गौरतलब है कि 40 वर्षीय एक किसान ने जहर खाकर खुदखुशी कर ली मृतक अमरिंदर सिंह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के रहने वाले थे. शनिवार देर शाम उन्होंने सल्फास खा लिया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई. सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने बताया कि शाम बॉर्डर के मुख्य स्टेज के पीछे उन्होंने सल्फास खाया, वहीं स्टेज के सामने मौजूद पंडाल के सामने आकर गिर गए, मौके पर खड़े अन्य किसान उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी करीब शाम 7 बजे मृत्यु हो गई.

गौरतलब है कि कड़ाके की सर्दी और गिरते पारे के साथ-साथ कोरोना के खतरों के बीच 26 नवंबर से बड़ी तादाद में किसान दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर डटे हैं। लेकिन किसान और सरकार के बीच अबतक इस मसले पर कोई सहमति नहीं बन पाई है. बड़ी तादाद में प्रदर्शनकारी किसान सिंधु, टिकरी, पलवल, गाजीपुर सहित कई बॉर्डर पर डटे हुए हैं. इस आंदोलन की वजह से दिल्ली की कई सीमाएं सील हैं.

Exit mobile version