
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कोरोना संकटकाल के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक और बड़ा फैसला लिया हैं।
बता दे कि अब राजधानी भोपाल पूरी तरफ से अनलॉक हो गई हैं। इसी के तहत अब सीएम शिवराज ने सार्वजनिक रूप से दुर्गा उत्सव (Durga Utsav) मनाने की अनुमति दे दी हैं।
यानी अब नवरात्रि में पंडाल, झांकियां लगाई जा सकेंगी। हालांकि 100 से अधिक लोग इकट्ठे नहीं हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस दौरान सरकार की गाइड लाइन का पालन करना होगा। कोरोना से बचाव की सभी सावधानियों जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क तथा सेनेटाइजर का उपयोग अनिवार्यता: सुनिश्चित करना होगा।
वहीं दुर्गा प्रतिमा की ऊंचाई प्रशासन तय करेगा।