सभी खबरें

यूपी सरकार को एक और बड़ा झटका चार बार के सांसद रहे भड़ाना RLD में शामिल

उत्तरप्रदेश/प्रियंक केशरवानी:- आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मियां शुरू होती नजर आ रही है, पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।  इस बीच बीते मंगलवार को योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी का हांथ छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। जिससे योगी सरकार की परेशानी बढ़ती जा रही है।

इसी बीच आज बड़ी खबर आई है कि योगी सरकार को एक और बड़ा झटका लग गया है, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा विधायक और 4 बार के रहे सांसद अवतार सिंह भड़ाना RLD में शामिल हो गए हैं. दिल्ली में रालोद मुखिया जयंत चौधरी के साथ मिलकर भाजपा नेता ने RLD जॉइन की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button