100 प्रतिशत नौकरी आरक्षण की घोषणा जन हित में नहीं, लोगों को गुमराह करती है – विवेक तंखा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होंने वाले उपचुनाव से पहले सीएम शिवराज ने प्रदेश के युवाओं को खुश करने एवं युवाओं से वोट बटोरने का प्रयास किया।
सीएम शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है, जिसके तहत अब मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी सिर्फ मध्यप्रदेश के युवाओं को ही दी जाएगी। इससे दूसरे राज्यों से उम्मीदवार सरकारी नौकरी में शामिल नहीं हो सकेंगे।
सीएम शिवराज की इस घोषणा के बाद से ही प्रदेश की सियासत गरम हैं। कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को जमकर घेर रही हैं।
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने भी इस मुद्दे को लेकर अब शिवराज सरकार का घेराव किया हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए इस मामले पर अपनी राय दी हैं। साथ ही सीएम शिवराज को एक पत्र भी लिखा हैं।
विवेक तंखा ने ट्वीट कर कहा कि मेरा पत्र @ChouhanShivraj जी को :: १०० प्रतिशत नौकरी आरक्षण की घोषणा प्रदेश के हितों को बिना समझे और न्यायालय के फ़ैसलों की विपरीत हैं। ऐसी घोषणा जन हित में नहीं : लोगों को गुमराह करती हैं। और यह सब कुछ वोट के ख़ातिर। आप ४ टर्म CM हैं। आप को इन जटिलताओ का पूर्ण ज्ञान हैं।
वही तंखा ने यह भी कहा है कि कानून में भी 100% आरक्षण का प्रावधान नहीं हैं। ऐसे में शिवराज सिंह किस अधिकार से प्रदेश में 100% आरक्षण की वकालत कर रहे हैं।




