अंजड़ : चॉकलेट देने की लालच देकर 65 वर्षीय अधेड़ ने 8 वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी/अंजड़ से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – दुष्कर्म की घटना पर लगाम के लिए सख्त कानून बनाया गया है लेकिन दुष्कर्म की घटना रोजना निकल कर सामने आ रही हैं। बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र से फिर शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई, जहां 65 वर्षीय अधेड़ ने 8 वर्षीय बालिका को अपना हवस का शिकार बनाया। जब बालिका अपने घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी तभी अंजड़ के वार्ड नं 12 में रहने वाले जिब्राइल ने बालिका को चॉकलेट देने की लालच देकर अपने घर की तरफ बुलाया और घर के अंदर लेकार कर दुष्कर्म किया। 

बालिका के जोर जोर से चिलाने पर जिब्राईल ने बालिका को छोड़ा। बालिका ने घर का दरवाजा खोला और बाहर की तरफ भागी। वही बाहर उसका भाई मिला जिसके बाद उक्त कृत्य को परिजनों को बताया। परिजनों के साथ बालिका अंजड़ थाने पर पहुंची, जहां पुलिस में आननफानन में तत्काल आरोपी जिब्राईल को गिरफ्तार कर 376 व पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया। 

Exit mobile version