अंजड : 50 वर्षीय दवलसिंग ने कोरोना के डर से फांसी लगा के आत्महत्या की..

अंजड निवासी 50 वर्षीय दवलसिंग ने कोरोना के डर से फांसी आत्महत्या की..
अंजड से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट : –
कोरोना के डर से अंजड निवासी 50 वर्षीय पुरुष ने अपनी जान दे दी, परिवार के लोगों द्वारा बताया गया कि इसका इलाज भी कहीं चल रहा था, मृतक दवलसिंग पिता हरी की दिन रात टीवी में कोरोना की खबरें देख देख कर मनोस्थिति बदल गई थी घर के सदस्यों और आसपडोस में रहने वाले लोगों से सबको कोरोना होने की बातें करते रहता था,उसके बेटे ने अंजड अस्पताल में उसका कोरोना टेस्ट भी करवाया था जो नेगेटिव आया था, कोरोना होने के डर से उन्होंने शुक्रवार सुबह पांच बजे के दरमियान अपने घर की गैलरी पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।बेटे महावीर की सुचना पर अंजड पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करने भेजा है।
मृतक का बेटा महावीर
साला मनिष
जांच अधिकारी एस. आई. अशोक अहिरवार



