अंजड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इनामी फरार वारंटी गिरफ्तार

अंजड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता  इनामी फरार वारंटी गिरफ्तार 

 अंजड़ से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट:- नवागत टीआई  विनय आर्य  के आते ही वर्षो पुराना स्थाई  फरार वारंटी को पकड़ने में अंजड़ पुलिस को मिली  सफलता 

  नगर अंजड़ में नवागत थाना प्रभारी  विनय आर्य के पदभार ग्रहण करते ही  पुलिस कप्तान बड़वानी डी आर तेनिवार के निर्देश में टीम गठित कर खरगोन जिले के ग्राम तिरी थाना उन से फरारी आरोपी  शेरू पिता दगड़िया भील 35 वर्ष  को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध थाना अंजड़ में कई अपराध दर्ज थे  जिसमें लड़ाई झगड़ा मारपीट  लूट  नकबजनी चोरी  एव अन्य अपराध दर्ज थे  

  पुलिस टीम में स उ नी कैलाश  सिंग चौहान , सा उ नी गजेंद्र ठाकुर , प्रशांत  सूर्यवँशी , प्रधान आरक्षक बाबूलाल वास्कले टीम में शामिल है 

  आरोपी की गिरप्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की

Exit mobile version