
कर्नाटक/बंगलुरू – कोरोना संकटकाल के बीच कर्नाटक के बेंगलुरु में काफी बवाल मचा हुआ हैं। दरअसल, यहां कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के एक करीबी ने एक समुदाय विशेष को लेकर कुछ पोस्ट लिखा।
पोस्ट सामने आने के बाद समुदाय के लोग भड़क गए। जिसका परिणाम ये है कि लोगों ने विधायक के घर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हज़ारों की तादाद में लोग यहां जमा हो गए।आक्रोशित भीड़ ने पुलिस स्टेशन और विधायक के घर को आग के हवाले कर दिया। काफी संख्या में पुलिस वाहन को जलाया गया।
इधर, भीड़ पर काबू पाने में पुलिस को काफी समय लग गया। रात करीब दो बजे विधायक के घर और पुलिस स्टेशन को खाली कराया गया। बताया जा रहा है कि इस हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 60 पुलिसकर्मी घायल होने की खबर हैं। इसके अलावा करीब 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।
वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। जबकि, हिंसाग्रस्त क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया हैं।