सभी खबरें

CBSE 12वी का रिजल्ट बिगड़ने से नाराज़,पेरेंट्स ने स्कूल प्रिंसिपल को बनाया बंधक। 

मध्यप्रदेश/भोपाल:-  हालही में सीबीएसई 12वी का रिजल्ट आया था बोर्ड फॉर्मूला रिसल्ट के आधार पर एग्जाम हुए थे पर अब इस फॉर्मूला के साइड इफ़ेक्ट दिखने लगे है। दरअसल भोपाल के संकल्प स्कूल का मामल है जहां कम नंबर आने पर छात्रों में आक्रोश देखा गया वहीँ कुछ छात्र स्कूल पहुंच कर हंगामा करने लगे। छात्रों का कहना है कि अभी तक उनके 90% मार्क्स आते थे. और यही उम्मीद लगाए बैठे थे कि इस बार बोर्ड में भी 90% मार्क्स आएंगे लेकिन ऐंसा नहीं हुआ। जिसके बाद छात्रों के अभिवावकों ने स्कूल आकर प्रिंसिपल को ऑफिस में ही कैद कर दिया। 

पैरेंट्स ने आरोप लगाया है कि स्कूल का औसत रिसल्ट खराब होने की वजह से बच्चों का रिसल्ट बिगड़ा है। जिस वजह से बच्चों का भविष्य ख़राब हो सकता है. यदि फॉर्मूला के हिसाब से देखें तो 10वी और 11वी के मार्क्स के आधार पर रिसल्ट तैयार कर लिया था। लेकिन स्कूल का ही औसत रिसल्ट खराब निकला जिसका खामियाजा बच्चों भुगतना पड़ रहा है। स्कूल प्रिंसिपल अनु श्रीवास्तव ने बताया कि CBSE ने इसके साथ ही रेफरेंस का कैंप लगा दिया था। इसमें स्कूल के बीते तीन साल के औसत रिसल्ट से ज्यादा नहीं बन सकता यही कारण था की जो बच्चे टॉप करते थे। उनका भी रिजल्ट बिगड़ गया। 

वहीँ एक बच्चे के पेरेंट्स ने आरोप लगाया कि बच्चे फॉर्मूले के अनुसार रिजल्ट तैयार कर चुके थे वह दूसरे कॉलेज और अन्य तैयारी करने में जुट गए थे। लेकिन सरकार ने फिर से परीक्षा देने का ऑप्शन दिया है, लेकिन जब बच्चे एग्जाम देने के मूड में नहीं है तो रिसल्ट इससे भी ज्यादा खराब हो जाएगा। सवाल ये उठता है कि रेफरेंस को क्यों लिया जा रहा है बच्चों की पढाई को ही आधार बनाना चाहिए था।  
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button