सभी खबरें

आंद्रे रसेल का सीपीएल (CPL) मे सबसे तेज अर्धशतक

खेल डेस्क: (CPL) में तीसरा मुकाबला जमैका तल्लावाह बनाम सेंट लूसिया किंग्स के बीच वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जमैका तल्लावाह ने निर्धारित 20 ओवर में 255 रन ठोक डाले। इस दौरान हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने 14 गेंदों पर 6 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 50 रन की पारी खेली और यह कैरेबियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी है।

जमैका के बल्लेबाजों ने इस मैच में जमकर रन बरसे और खास तौर पर आंद्रे रसेल की पारी ने तो मैदान पर तूफान ही ला दिया। इस मैच में सेंट लूसिया ने टास जीतकर जमैका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और पहली पारी में आंद्रे रसेल ने गजब की बल्लेबाजी की और सीपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कमाल कर दिखाया। 

आंद्रे रसेल की तूफानी बल्लेबाजी

आंद्रे रसेल ने सेंट लूसिया के खिलाफ मात्र 14 गेंदों मेअपना अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने नाबाद 50 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के व 4 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 357.14 का रहा। इस पारी के दम पर रसेल ने जेपी डुमिनी का रिकार्ड भी  तोड़ा जिन्होंने इस लीग में पहले 15 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली थी। जेपी ने ये कमाल सीपीएल 2019 में किया था। वहीं इस मैच में जमैका की तरफ से वाल्टन ने 47 रन, केनार लेविस ने 48 रन, हैदर अली ने 45 रन और कप्तान रोवमान पावेल ने 38 रन की पारी खेली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button