बिग बी ने खरीदी नई कार यूजर्स भड़के कहा, जिंदगी यदि स्टार बनाती है तो सोनू सूद बनिए अमिताभ बच्चन नहीं..

नई दिल्ली/आयुषी जैन– सदी के महानायक बॉलीवुड के शहंशाह हाल ही में कोरोना वायरस को हराकर घर को लौटे हैं.. अमिताभ बच्चन के साथ साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन बहू ऐश्वर्या राय बच्चन नातिन आराध्या बच्चन की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और अमिताभ बच्चन ने सपरिवार कोरोना से जंग जीती..

हाल ही में अमिताभ बच्चन के फैंस उनसे खफा नजर आ रहे हैं दरअसल हाल ही में बिग बी ने नई लग्जरी मर्सिडीज एस क्लास कार खरीदी जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लगाएं जिसमें अमिताभ बच्चन अपनी नई कार के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं लेकिन फैंस उनके इस रवैय से खुश नहीं है, 

अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं, बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का नाम लेकर उन्हें नीचा भी दिखा रहे हैं..

अमिताभ बच्चन की इन फोटोस को देखकर नेगेटिव रिएक्शन आ रहे हैं लोगों का कहना है कि यह बड़े स्टार बन कर कार खरीदने में करोड़ों रुपए लगा रहे हैं और सोनू सूद करोड़ों का दिल जीत रहे हैं..

अमिताभ बच्चन द्वारा खरीदी गई कार की कीमत एक करोड़ 38 लाख रुपए है बता दें यह कार मंगलवार को ही भारत में लॉन्च हुई है..

Exit mobile version