खोजें

NRC और NPR में उतना ही फ़र्क है जितना गंगाधर और शक्तिमान में

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

the lokniti news

नई दिल्ली /गरिमा श्रीवास्तव :- NRC पर सामने आया है गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान 
अमित शाह ने एक मीडिया इंटरव्यू में बयान देते हुए कहा कि -NRC पर अभी संसद और कैबिनेट में कोई चर्चा नहीं हो रही है ,मैं यह कथन स्पष्ट करना चाहता हूँ कि “एनपीआर का एनआरसी से कोई सम्बन्ध नहीं है “।

 

राज्यसभा के पूर्व महासचिव योगेंद्र नारायण का कहना है कि किसी भी नेता का कोई भी बयान सत्य नहीं है। चूंकि अधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज तथ्य ही अंतिम माने जाते हैं। उनके मुताबिक अगर वेबसाइट पर यह दर्ज़ है की एनपीआर एनआरसी  की दिशा में पहला कदम है तो यही सत्य है। 

वहीँ दूसरी तरफ कन्हैया कुमार का किया हुआ ट्वीट काफी ट्रेंड कर रहा है उन्होंने ट्वीट में कहा कि एनपीआर और एनआरसी में इतना ही फ़र्क़ है जितना गंगाधर और शक्तिमान में। 

सरकार के एनपीआर के लिए 3941 करोड़ रूपए की मंजूरी देने के बाद कन्हैया कुमार ने यह ट्वीट करते हुए सरकार पर भारी वार किया गया है। 
अब देखना यह बेहद दिलचस्प होगा कि क्या अमित शाह अपने बयान से बदलेंगे या उसपर ही टिके होंगे ?चूँकि वेबसाइट ने तो सारे कथन साफ़ कर दिए हैं।

Exit mobile version