क्या त्रिपुरा जैसे पश्चिम बंगाल की सरकार में बदलाव करेगी भाजपा!! मोदी-शाह सरकार गिराने में माहिर

क्या त्रिपुरा जैसे पश्चिम बंगाल की सरकार में बदलाव करेगी भाजपा!! मोदी-शाह सरकार गिराने में माहिर
द लोकनीति डेस्क:गरिमा श्रीवास्तव
पश्चिम बंगाल में चुनाव करीब आने वाला है पूरे देश की राजनीतिज्ञों की नजर पश्चिम बंगाल पर टिकी हुई है.
ऐसा लग रहा है जैसे पश्चिम बंगाल में त्रिपुरा दोहराया जा रहा है, 2017 में त्रिपुरा में सरकार बनाने से पहले TMC के छह विधायक BJP से जुड़े और अगले साल त्रिपुरा में 36 विधायकों के साथ भाजपा की सरकार बन गई…
पश्चिम बंगाल में भी चुनाव करीब आने वाला है और इससे पहले ही ममता बनर्जी के करीबी विधायक ने विधायकी पद से इस्तीफा दिया और फिर कल शुभेंदु अधिकारी समेत 10 एमएलए भाजपा में शामिल हुए. अमित शाह दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर है..
इन दिनों भारतीय जनता पार्टी राज्यों की बनी बनाई सरकार गिराने में जुटी हुई है. भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने यह बात खुद कहीं की मध्य प्रदेश की सरकार गिराने में सबसे बड़ा हाथ मोदी का था. मध्य प्रदेश की बनी बनाई कमलनाथ की सरकार विधायक खरीदी के बाद गिर गई..
इसके बाद सप्ताह में एक बार फिर से शिवराज सिंह चौहान की सरकार है.
वही अब मध्य प्रदेश कांग्रेस फिर से बड़ा दावा कर रही है कि प्रदेश की सरकार एक बार फिर से बदलने वाली है. यानी अब मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी कोई बड़ी रणनीति बना रही है.



