गृहमंत्री का विरोध करने वाली 2 महिलाओं को भुगतना पड़ा ये अंजाम, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली : दिल्ली के लाजपत नगर में गृहमंत्री अमित शाह की रैली के दौरान 2 महिलाओं को उनके विरोध करने के कारण घर से निकाल दिया गया है.
इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक, दो महिलाओं ने अपनी बालकनी से एक बैनर के द्वारा नागरिकता कानून का विरोध किया. बैनर पर शेम, सीए, एनआरसी, जय हिंद, आजादी लिखा हुआ था.
सूर्या राजाप्पन नाम की महिला ने बताया कि उन्हें जब खबर मिली कि गृहमंत्री नागरिकता कानून के समर्थन में रैली कर रहे हैं. तो उन्होंने इसे अपने विरोध जताने के अच्छे मौके के रूप में पाया. जब अमित शाह की रैली उनकी गली से गुजरी तो वे और उनकी एक सहयोगी ने अपनी बालकनी से बैनर लहराकर अपना विरोध प्रकट किया.
महिलाओं को इस विरोध करने का नतीजा भी जल्द ही भुगतना पड़ा
महिलाओं को इस विरोध करने का नतीजा भी जल्द ही भुगतना पड़ा. महिला ने बताया कि लगभग 150 लोगों की भीड़ उनके अपार्टमेंट के नीचे इक्कट्ठा हुई. उसके बाद बैनर छीनकर उसे फाड़ दिया. साथ ही दरवाजा खोलने को कहा गया और ऐसा नहीं करने पर तोड़ देने की धमकी दी. लोग उनके घर के दरवाजे को पीटते रहे.
महिला का कहना है-
महिला का कहना है कि उनका मकान मालिक भी इस भीड़ में शामिल था. इस घटना से डरकर उन्होंने मदद के लिए अपने दोस्तों को फोन किया. वे लगभग 4 घंटे तक घर में ही फंसी रही. जिसके बाद मकान मालिक ने उन्हें घर से निकाल दिया.
मकान मालिक से महिलाओं को निकाले जाने का कारण पूछने पर उसने कहा कि उसे महिलाओं को किराएदार रखना ही नहीं चाहिए था. वे रैली के अगले ही दिन अपने माता-पिता के साथ घर से चली गई थी और वे कहां गई है इस बात की उन्हें कोई खबर नहीं है.
.jpg)



