सभी खबरें

अमित शाह का ऐलान, जनजातीय वर्ग पर पांच सालों में खर्च किए जाएंगे 51 हजार करोड़, शिवराज सरकार ने भी की कई घोषणाएं..

  • गृह मंत्री बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे जबलपुर 
  • 200 करोड़ की लागत से होगा संग्रहालयों का निर्माण
  • प्रदेश में लागू किया जाएगा पेसा एक्ट

जबलपुर/निशा चौकसे:- अमित शाह जबलपुर में अमर शहीद शंकर शाह और रघुनाथ शाह की याद में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे. इस बीच गृह मंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातियों के विकास के लिए कई सारी घोषणाएं कीं. गृह मंत्री ने कहा कि बीजेपी ने हर आदिवासी ब्लॉक में एकलव्य स्कूल बनाए. आदिवासी दिन भर मेहनत करता है. इसलिए मोदी सरकार ने कांग्रेस के शासन के मुकाबले सभी राज्यो में 49 उत्पादों पर खरीदना शुरू किया. इस दौरान गृह मंत्री ने बड़ी घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग पर आने वाले 5 सालों में 51 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. 

इन राज्यों में किया जाएगा संग्रहालयों का निर्माण
शाह ने कहा कि जनजातीय नेताओं के बलिदान को याद करने के लिए 200 करोड़ की लागत से संग्रहालयों का निर्माण किया जाएगा. ये संग्रहालय छत्तीसगढ़, तेलंगाना , मणिपुर, मिजोरम, छिंदवाड़ा में बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अमर शहीद शंकर शाह और रघुनाथ शाह जैसे वीरों की बदौलत ही आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं. इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने तय किया है कि हम ऐसे वीरों को नमन करेंगे, जिन्हें इतिहास में स्थान नहीं दिया गया. गुमनाम शहीदों का इतिहास फिर लिखा जाएगा. देश में ऐसे कई वीर-बलिदानी हैं, जिसे इतिहास में स्थान नहीं मिला. आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हम ऐसे अमर शहीदों के इतिहास को पुनर्जीवित करेंगे.

आदिवासी छात्रों को NEET की तैयारी कराएगी प्रदेश सरकार 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आदिवासियों को सौगात दी. उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र की वन उपज को एमएसपी पर खरीदा जाएगा. सरकार औषधियों को प्रॉसेस कर बेचेंगी. पेसा एक्ट को मध्य प्रदेश में लागू किया जाएगा. ग्राम सभा को अधिकार दिए जाएंगे. जनजातियों क्षेत्रो में साहूकारों के लिए दर तय की गई है. अब साहूकार आदिवासियों से ज्यादा वसूली नहीं कर सकेंगे. स्किल सेल की बीमारी के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी. 8वीं और 9वीं कक्षा के आदिवासी छात्रों को सरकार NEET की तैयारी कराएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button