
भोपाल : जम्मू कश्मीर में बादल फट जाने के कारण अमरनाथ यात्रा बुरी तरह से प्रभावित हुई है। हज़ारो की तादाद में लोग अलग अलग जगह फंसे हुए है। जिन्हें रेस्क्यू के तहत बाहर निकालने का काम किया जा रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर तक बारिश होने से रेस्क्यू में दिक्कतें हुईं। सेना रेस्क्यू में जुटी है।
बताया जा रहा है कि कई लोग शेखनाग, पंचतरणी, पहलगांव और बालटाल में रुके हुए हैं। न तो वे आगे बढ़ पा रहे हैं और न ही वापस लौटने दिया जा रहा है। दूसरी ओर, इंटरनेट इश्यू बन गया है। यहां पर कई नेटवर्क की सिम नहीं चल रही है। इंटरनेट बंद होने से घरवालों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
बता दे कि इस यात्रा में मध्यप्रदेश के 500 अमरनाथ यात्री फंसे हुए हैं। इनमें भोपाल के 150 यात्री शामिल हैं।भोपाल के अवधपुरी में रहने वाले प्रकाश पाटिल परिवार के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए थे। अभी वे पंचतरणी में हैं। उन्होंने बताया, रातभर हालात बहुत खराब रहे। भगवान का शुक्र है कि भोपाल या मध्यप्रदेश के सभी यात्री सुरक्षित हैं।
वहीं, अशोका गार्डन में रहने वाले अनिल तिवारी से भी बात हुई है। वह 15 यात्रियों के साथ शेषनाग में रुके हैं। उन्होंने बताया कि रातभर पहलगांव में बारिश हुई है, इसलिए यात्रा आगे नहीं बढ़ पा रही है और न ही वापस आने दिया जा रहा है।