
द लोकनीति की खबर का असर :- ट्राईबल विभाग के वर्ग 2 के अभ्यर्थियों का अलॉटमेंट हुआ जारी
भोपाल:- मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती सबसे बड़ा गैर राजनैतिक मुद्दा बन चुका है. शिक्षक अपने अलॉटमेंट को लेकर पूर्व में भर्ती को लेकर लगातार प्रदर्शन करते रहे हैं. पूर्व में लोक शिक्षण संचालनालय ने 12043 शिक्षकों की नियुक्ति की जिसके बाद ट्राइबल विभाग के अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति के लिए सरकार से गुहार लगा रहे थे. ट्राइबल विभाग ने भी पहले वर्ग 1 की नियुक्ति की गई और अब वर्ग 2 का भी अलॉटमेंट जारी हो गया. लोकनीति द्वारा लगातार चयनित शिक्षकों का मुद्दा शुरुआत से उठाया गया जिसका असर यह हुआ कि ट्राइबल विभाग के वर्ग 2 के अभ्यर्थियों को भी अब अलॉटमेंट लेटर बन चुका है.
फिर भी शिक्षकों का मुद्दा अभी थमने का नाम नहीं ले रहा. डेटिंग अभ्यर्थी अभी भी परेशान है. लगातार यह भी देखा गया है कि शिक्षक भर्ती में कई विसंगतियां पाई गई हैं. मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा शिक्षकों के पद खाली है लेकिन उर्दू हिंदी सामाजिक विज्ञान विज्ञान इत्यादि विषयों में पदों की संख्या काफी कम है. पद वृद्धि को भी लेकर लगातार शिक्षक सरकार से गुहार लगा रहे हैं.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पद वृद्धि को लेकर शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिखा लेकिन फिलहाल उनकी तरफ से अभी कोई जवाब नहीं आया आगे देखना होगा कि पद वृद्धि को लेकर सरकार का क्या रुख रहता है