सभी खबरें

आज से देशभर में खुलेंगी सभी दुकानें, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश, भोपाल-इंदौर में कोई राहत नहीं…. 

नई दिल्ली/मध्यप्रदेश – शुक्रवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्रालय से एक बड़ा आदेश जारी किया गया, जिसके तहत अब गैर जरूरी सामान की दुकानें भी खोली जा सकेंगी। सरकार के आदेश के बाद अब दूध, फल, राशन जैसे जरूरी सामान के अलावा गैर जरूरी सामान की दुकानें भी खुल सकेंगी

हालांकि, इसके लिए सरकार ने कुछ शर्तें रखीं हैं। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग करना होगा। किसी भी दुकान में 50 फीसदी से ज्यादा स्टाफ काम नहीं कर सकेगा। 

 

 

इसके अलावा शहरी सीमा से बाहर भी मार्केट कॉम्प्लेक्स नहीं खुल सकेंगे। जबकि, हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन के लिए यह छूट नहीं हैं। यहां दुकानें अभी बंद रहेंगी।

आदेश के अनुसार देश में अभी शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स और मॉल में दुकानें नहीं खोली जा सकेंगी। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल में अभी ये इजाजत नहीं होगी।

भोपाल इंदौर को कोई राहत नहीं

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और मिनी मुंबई कहे जाने वाला शहर इंदौर में किसी भी प्रकार की कोई राहत नहीं दी गई हैं। यहां आवश्यक वस्तुओं के अलावा सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी। 

कोरोना संकट के बड़े हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में अभी किसी भी तरह की छूट नहीं मिलेगी। रेड जोन में शामिल जिलों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना होगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button