छिंदवाड़ा:-नगर निगम कार्यालय मे पंजीकृत होगें शहर के समस्त व्यवसाय,

 छिंदवाड़ा से दिलीप सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट:-नगरीय विकास एवं आवास विभाग म.प्र. शासन भोपाल के निर्देशानुसार नगरीय निकाय के क्षेत्र मे संचालित होने वाले समस्त व्यवसायों का पंजीयन ई-नगर पालिक के माध्यम से नगर पालिक निगम, छिन्दवाड़ा मे किया जाना होगा। जिसमे वर्तमान मे संचालित व्यवसाय के साथ ही नवीन स्थापित होने वाले व्यवसाय को शामिल किया गया है। ट्रेड लाईसेंस के लिए आवेदक को ई-नगर पालिका बेवसाईट के माध्यम से आन लाईन आवेदन की जानकारी के साथ आवश्यक दस्तावेज शासकीय मान्यता प्राप्त पहचान पत्र, वर्तमान वित्तीय वर्ष की व्यवसायिक सम्पत्ति कर की रसीद, सम्पत्ति पंजीकरण विवरण, किरायानामा, घोषणा पत्र, दुकान स्थापना पंजीयन (गुमास्ता पंजीयन), जीएसटी नम्बर, दुकान मालिक का फोटो एवं प्रतिष्ठान की फोटो अपलोड करना होगा। निरीक्षण उपरांत एवं निर्धारित शुल्क भुगतान के पष्चात निकाय से ट्रेड लाईसेंस जारी किया जावेगा। जिसे आवेदक ई-नगर पालिका की बेवसाईट से डाउनलोड कर सकेंगे।

आयुक्‍त,
नगर पालिका निगम
 छिंदवाड़ा

Exit mobile version