
आज राष्ट्रीय महिला दिवस पर अलका लांबा आई भोपाल, जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा
भोपाल- कांग्रेस की सक्रिय राजनीतिज्ञ नेत्री अलका लांबा आज राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल आई और महंगाई, महिला अपराध और बलात्कार आदि मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। लांबा ने कहा कि महिला अपराध चरम सीमा पर पहुंच रहा है राज्य की सरकार इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है, महिलाए बाहर जाकर काम करना चाहती है इस मंहगाई और बरोजगारी में, पर वे सुरक्षित नहीं है जिनकी जवाबदेही है वे मध्य प्रदेश को छोड़कर बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इनकी प्राथमिकता चुनाव है महिला सुरक्षा नहीं है। हमारे नेता कमलनाथ जी है इस सरकार में अन्याय तो हो रहा है इस सरकर को चलता तो कर ही दिया था, पर खरीद फरोख्त से दोबारा ये सरकार आई है। इस सरकार का अगर यही हाल रहा तो लोग इस सरकार को टिकने नहीं देंगे। उन्होंने बताया 33 फीसदी महिला आरक्षण का वादा किया था राज्यसभा में ये बिल अब भी पेंडिंग पड़ा हुआ है, यह बिल 2010 में कांग्रेस छोड़कर आई थी हम पूछना चाहते है आज भी ये बिल क्यों पेंडिंग पड़ा हुआ है। महिलाओं को उनके अधिकार क्यों नही मिल रहे हैं, आज कमलनाथ जी के साथ हम सबने मिलकर फैसला किया है हम इस महिला सम्मेलन की शुरुआत आज भोपाल से कर रहे है, और इस महिला सम्मलेन को हर जिले में लेकर जायेंगे और शिवराज सरकार को बेनकाब करेंगे। बहन, बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे है, सरकार अपराधियों के साथ खड़ी है। उन्नाव, कठुआ, हाथरस और बदायूं आदि मामले आपके सामने है