राजधानी भोपाल में अलर्ट जारी, CMHO ने सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल संचालकों की बुलाई बैठक, ये है पूरा मामला

भोपाल : सोमवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब “न्यू लाइफ स्पेशलिटी अस्पताल” में अचानक आग लग गई। आग लग जाने के कारण यहां करीब 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे है। आग लगने की घटना ने पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। वहीं, इस घटना के बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए।
इधर, इस घटना के बाद राजधानी भोपाल में अलर्ट जारी किया गया। दरअसल, कुछ माह पहले भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बच्चों के वार्ड में इसी तरह आगजनी की घटना हुई थी, जिसमें कई मासूम भीषण आग की चपेट में आ गए थे। हमीदिया अस्पताल में हुई इस आगजनी की घटना के बाद राजधानी के अस्पताल का फायर सेफ्टी ऑडिट कराया गया था।
बता दे कि सोमवार को जबलपुर में हुए इस हादसे के बाद भोपाल में (मंगलवार) यानी आज सीएमएचओ ने सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल संचालकों की बैठक बुलाई है।





