अफगानिस्तान पर फिल्म बनाने वाले हैं अक्षय कुमार, KRK के नए ट्वीट में दावा

मुंबई: एक्टर और क्रिटिक कमाल आर खान हमेशा आए दिन अलग अलग तरीके के बयान देकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं. KRK अपने बेवाक अदांज के लिए हमेशा ही सुर्खियों में छाए रहते हैं. लेकिन कमाल आर खान ने इस बार अक्षय कुमार को लेकर एक ट्वीट किया है. केआरके के अक्षय कुमार पर ट्वीट करते हुए बताया कि वह अफगानिस्तान पर फिल्म बनाने वाले हैं.

कमाल आए दिन किसी न किसी सेलेब्स को लेकर नए-नए दावे करके सुर्खियों में छाए रहते हैं. हाल ही में कमाल आर खान ने ट्वीट करके लिखा है कि मेरे सूत्रों के अनुसार अक्षय कुमार अब अफगानिस्तान पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार एक अफगान सिख की भूमिका निभाएंगे, जो तालिबानों की पिटाई करेगा और भारतीयों को एयरलिफ्ट करेगा.

कमाल का ये ट्वीट खिलाड़ी कुमार के फैंस के बीच छा गया है. कुछ यूजर्स को ये ट्वीट पसंद आ रहा हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने केआरके की जमकर क्लास भी लगाई है. ग़ौरतलब हैं कि अक्षय की फिल्में लीग से हटकर ही होती हैं.

Exit mobile version