
नई दिल्ली /गरिमा श्रीवास्तव :- दिल्ली में चुनाव संपन्न हो चुकी है चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आने वाले हैं , दिल्ली के साथ साथ पूरे देश को 11 फरवरी का इंतज़ार है। अब यह तो 11 को तय होगा कि असल मायने में दिल्ली किसकी होगी।
सभी न्यूज़ एजेंसीज के एग्जिट पोल आ गए हैं अगर एग्जिट पोल के परिणाम को देखें तो दिल्ली एक बार फिर से केजरीवाल की होती नज़र आ रही है।
एग्जिट पोल आने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर ज़ोरदार तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जहाँ से भी चुनाव लड़ेगी सिर्फ हारेगी। और धीरे धीरे इसी प्रकार भाजपा का पतन होता जाएगा। दिल्ली की जनता ने हिंदू-मुसलमान के नाम पर नहीं बल्कि विकास के नाम पर वोट किया है। भाजपा सिर्फ हिन्दू मुस्लिम करके वोट हासिल करना चाहती है पर अब जनता समझदार हो चुकी है जो देश में विकास करेगा सरकार उसी की बनेगी।
बाराबंकी के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए अखिलेश यादव ने यह कहा, दिल्ली की जनता ने हिंदू-मुसलमान और पाकिस्तान के नाम पर वोट नहीं बल्कि विकास के नाम पर वोट किया है. अब जहां-जहां चुनाव होंगे बीजेपी ऐतिहासिक हार हारती जाएगी. किसानों के मुद्दे पर हम पूरे जोर शोर से सरकार से लड़ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी एग्जिट पोल के आंकड़ों से खुश है, जबकि बीजेपी दावा कर रही है कि एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाएगी।
अब यह तो आने वाले 11 फरवरी को पता चलेगा कि आखिर दिल्ली किसकी हो रही है ? आप की या भाजपा की।