27 नवंबर के बजाय अब 11 दिसंबर को रिलीज होगी मैदान

 

तानाजी की सफलता के बाद एक बार फिर अजय देवगन सही तथ्यों पर बनी फिल्म मैदान में नजर आएंगे।मैदान फुटबॉलर अब्दुल रहीम की निजी जिंदगी से प्रेरित है। मैदान भारतीय फूटबाल के स्वर्णिम दिनों की कहानी है। कुछ दिन पहले मेकर्स ने मैदान के पोस्टर को रिलीज कर इसके रिलीज डेट की घोषणा की थी। जहां 27 नवंबर 2020 को फिल्म रिलीज होने वाली थी मगर vfx में कुछ कमी रह जाने के कारण अब यह फिल्म दो हफ्ते बाद यानी कि 11 दिसंबर 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर अजय देवगन और प्रियमणि नजर आएंगी।हाल ही में फिल्म से कीर्ति सुरेश के बहार होने की खबर भी सामने आई थी। मैदान हिंदी ,तमिल ,तेलुगू और मलयालम सहित चार भाषाओं में रिलीज होगी। बता दें कि एक हफ्ते पहले करण जोहर की महत्वाकांक्षी फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज होगी जिसमें मुख्य तौर पर अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगी।

 

 

Exit mobile version