पॉलिटिकल डोज़

मध्यप्रदेश चुनाव में हुई AIMIM की एंट्री

मध्यप्रदेश में सीधी टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच है, लेकिन कई दूसरे दल भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इसी क्रम में अब ओवैसी की पार्टी AIMIM की भी एंट्री हो गयी है। बता दें कि, प्रदेश में AIMIM ने 4 जगह अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं। जिसमें से इंदौर में 2 उम्मीदवार हैं।

मध्यप्रदेश की राजनीती में अब AIMIM की एंट्री हो गयी है। प्रदेश में AIMIM में 4 जगह अपने उम्मीदवार चुनाव में खड़े किये है। जिसमें से इंदौर में 2 उम्मीदवार है, इन उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन भरने के साथ ही प्रदेश में AIMIM पर राजनीती शुरू हो गयी है, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि, AIMIM के उम्मीदवार भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसे स्थानों पर खड़े किये गए है, जहां पर कांग्रेस मजबूत है, वही बीजेपी ने इन आरोप को सिरे से ख़ारिज किया है और कहा है कि जनता उसे वोट देगी जिसने काम किया हो।

दरअसल इंदौर की विधानसभा 1 और विधानसभा 5 में ओवैसी की राजनीतिक पार्टी AIMIM ने उम्मीदवार मैदान में उतारे है, इन उम्मीदवारों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, कांग्रेस ने आरोप लगाया है की AIMIM ने जिस जगह अपने उम्मीदवार खड़े किये है वहा पर अल्पसंख्यक वोटो की संख्या से कांग्रेस मजबूत है।

साथ ही कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाए की AIMIM के उम्मीदवारों ने बीजेपी के लोगों के साथ जाकर नामांकन दाखिल किया है कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी के विधानसभा 5 से प्रत्याशी और मौजूदा विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा की AIMIM के प्रमुख तो हमेशा बीजेपी के खिलाफ ही बोलते है ऐसे में वो बीजेपी के समर्थन में कैसे काम कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button