सभी खबरें

दबंगों ने गरीब किसान को मृत दिखाकर हड़पी कृषि की जमीन

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में दो दबंग सरपंचों ने एक गरीब किसान को मृत दिखाकर उसकी कृषि की ज़मीन को हड़प लिया। रमोला पिता पोटा अहिरवार 68 साल, निवासी भरवा गडरपुरा की कृषि की ज़मीन हल्का राजपुर सूरजपुरा में खसरा न.168 रकवा 0'275 हेक्टेयर, खसरा न.169 रकवा 0'753 थी।

किसान का आरोप है कि दो सरपंचों (राम गोपाल एवं चनु) ने मुझे मृत घोषित कर हड़प ली है। अब किसान रमोला को जीवित होने के बाद भी जिन्दा होने क लिए अधिकारीयों के दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी गरीब किसान रमोला की गुहार नहीं सुन रहा। रमोला अहिरवार के खाने के लाले पड़ गए हैं, वह दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गया है।

अब कौन सा ईमानदार अधिकारी गरीब रमोला को न्याय दिलवा पायेगा या फिर वह यूँही अधिकारीयों के दफ्तर के चक्कर काटकर दम तोड़ देगा।    

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button