सभी खबरें

फिर दिग्गी राजा ने की BJP नेताओं पर FIR दर्ज कराने की मांग, ये है पूरा मामला 

भोपाल : मध्यप्रदेश की पूर्व CM और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एडिटेड VIDEO अपलोड करने वाले BJP नेताओं पर FIR कराने की बात कही है। 

पूर्व CM ने अपने बयान का फेक और रियल VIDEO ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा- भाजपा हमारे वक्तव्यों को एडिट कर बदनाम करती है। क्या यह जुर्म नहीं है? कानूनी सलाह लेकर मैं जिन भाजपा नेताओं ने इसे प्रचारित किया है, उनके खिलाफ FIR भी करूंगा और मानहानि का दावा भी करूंगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ इसी तरह आधे-अधूरे VIDEO चलाकर BJP नेता कांग्रेस के खिलाफ माहौल तैयार करते हैं। अपनी राजनीति चमकाने के लिए झूठ फैलाने का काम करते हैं। लेकिन, अब झूठ फैलाने वाले तमाम भाजपा नेता और समर्थकों के खिलाफ कांग्रेस पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी। 

ज्ञात को ही हालही में दिग्विजय सिंह भी एक गलत ट्वीट करके बुरी तरह से फंस गए है। भाजपा ने उनके खिलाफ 4 जगहों पर FIR दर्ज करवाई थी। इसके बाद फिर दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के एक पुराने वीडियो को लेकर सीएम शिवराज के खिलाफ शिकायत की थी। 

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर आए दिन नेताओं की तरफ से फोटो-वीडियो पोस्ट कर एक दूसरे का घेराव करने में जुटे रहते है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button