‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ देख सोसायटी का नाम रखा ‘गोकुलधाम’: अब बनी आंतक का अड्डा, 8 साल बाद माकन बेचने को मजबूर

इंदौर। मशहूर हिंदी सीरियल “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” देखकर सोसाइटी का नाम गोकुलधाम रखा था। लेकिन अब वही सोसाइटी बदमाशों और नशाखोरी, आतंक का अड्डा बन गई हैं। जिसके कारण अब लोग वहां से पलायन करने को मजबूर हो गए है। बता दें कि इसके पहले सोसायटी में हत्याएं भी हो चुकी है।
दरअसल मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित गोकुलधाम सोसायटी का है यहां ईडब्ल्यूएस के क्वार्टर में रहने वाले रहवासी पिछले 8 सालों से बदमाशों और बिल्डर से परेशान हैं। अब रहवासियों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर तक लगा दिए है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और रहवासियों से चर्चा की। डीसीपी आदित्य मिश्रा खुद गोकुलधाम सोसायटी पहुंचे और लोगों से चर्चा की। चर्चा के बाद डीसीपी का जवाब कि सोसाइटी ने एक भी लिखित शिकायत थाने पर नहीं की, लेकिन यह बात सही है कि यहां पर कुछ असामाजिक तत्व रहते हैं जिनसे रहवासी परेशान हैं।
सीएम ने लिया संज्ञान
घटना को लेकर भी सीएम शिवराज सिंह ने संज्ञान लिया है। इंदौर में मकानों पर बिकाऊ के पोस्टर और पलायन को लेकर पोस्टर लगे है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बिल्डर ने कॉलोनी हैंडओवर नहीं किया है। बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों को दिक्कत है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को गुंडों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गुंडे संभाल जाएं, नहीं तो संभाल दिए जायेंगे।





