पॉलिटिकल डोज़

MP कांग्रेस की दूसरी सूची के बाद बड़ी सीटों का हाल, तोमर बनाम तोमर, यादव बनाम यादव पर खेला दाव

MP Assembly Elections: कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की दूसरी सूची गुरुवार देर रात जारी कर दी। इससे पहले कांग्रेस की पहली सूची में 144 नामों की घोषणा की गई थी। कांग्रेस एक सीट को छोड़कर मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी ने इस बार बड़े नामों को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उतारा है। इनमें सबसे बड़ा नाम है- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर। तोमर दिमनी विधानसभा से चुनावी समर में हैं। उनके सामने कांग्रेस ने मौजूदा विधायक रवींद्र सिंह तोमर को ही दोबारा टिकट दिया है। बता दें कि, साल 2020 के उपचुनाव में रवींद्र सिंह तोमर ने यहां जीत दर्ज की थी।

इसी तरह उज्जैन दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी ने जहां मंत्री मोहन यादव को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने चेतन प्रेमनारायण यादव को चुनावी रण में अपना योद्धा बनाया है। आपको बता दें कि, बीजेपी नेता मोहन यादव दो बार से विधायक हैं। वहीं, चेतन प्रेम नारायण यादव पूर्व महापौर प्रेम नारायण यादव के पुत्र हैं। इसी तरह देवतालाब सीट से दो गौतम मैदान में हैं। भाजपा ने गिरीश गौतम को टिकट दिया था, वहीं कांग्रेस ने पद्मेश गौतम को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस की दूसरी सूची

बड़ी सीटों पर अब ये हैं समीकरण
विधानसभा क्षेत्र भाजपा कांग्रेस
सुमावली अदल सिंह कंसाना कुलदीप सिकरवार
मुरैना रघुराज कंसाना दिनेश गुर्जर
दिमनी नरेंद्र सिंह तोमर रवींद्र सिंह तोमर
दतिया डॉ. नरोत्तम मिश्रा राजेंद्र भारती
उज्जैन दक्षिण डॉ. मोहन यादव चेतन प्रेम नारायण यादव
ग्वालियर प्रद्युम्न् सिंह तोमर सुनील शर्मा
खुरई भूपेंद्र सिंह रक्षा राजपूत
रेहली गोपाल भार्गव ज्योति पटेल
पन्ना बृजेंद्र प्रताप सिंह भरत मिलन पांडेय
मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी धर्मेश घई
देवतालाब गिरीश गौतम पद्मेश गौतम
रीवा राजेंद्र शुक्ला राजेंद्र शर्मा
सीधी रीति पाठक ज्ञान सिंह
विजयराघवगढ़ संजय पाठक नीरज बघेल
जबलपुर कैंट अशोक रोहाणी अभिषेक चौकसे चिंटू
निवास फग्गन सिंह कुलस्ते चैन सिंह वारखेड़
गाडरवारा उदय प्रताप सिंह सुनीता पटेल
जुन्नारदेव नाथन शाह सुनील उइके
सोहागपुर विजय पाल सिंह पुष्पराज सिंह
सांची प्रभुराम चौधरी डॉ. जीसी गौतम
सिरोंज उमाकांत शर्मा गगरेंद्र रघुवंशी
भोपाल उत्तर आलोक शर्मा आतिफ अकील
गोविंदपुरा कृष्णा गौर रवींद्र साहू
हुजूर रामेश्वर शर्मा नरेश ज्ञानचंदानी
देवास गायत्री राजे पवार प्रदीप चौधरी
हरसूद विजय शाह सुखराम साल्वे
मल्हारगढ़ जगदीश देवड़ा परशुराम सिसोदिया
जावद ओमप्रकाश सखलेचा समंदर पटेल
यहां मुकाबला दिलचस्प होगा

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button