सभी खबरें

"IIFA Awards" के बाद अब "Indian Idol 11" का ग्रैंड फिनाले भी राजधानी में होगा आयोजित

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में अब टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 (Indian Idol 11) का ग्रैंड फिनाले (Grand Finale) भी भोपाल में आयोजित होने जा रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार इंडियन आइडल 11 Indian Idol 11) के ग्रैंड फिनाले (Grand Finale) का आयोजन 20 फरवरी को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में होगा।

इस मौके पर फाइनल के 15 प्रतियोगियों के साथ शो के जज हिमेश रेशमिया, म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी और सिंगर नेहा कक्कड़ भी शामिल होंगी।

बता दे कि टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 (Indian Idol 11) का ग्रैंड फिनाले (Grand Finale) भोपाल में आयोजित किए जाने के प्रस्ताव पर सरकार ने मुहर लगा दी हैं। जानकारी के मुताबिक इस शो का प्रसारण मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग टीवी चैनल में किया जाएगा। 

बता दे कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को प्रदेश की ब्रांडिंग को लेकर बड़ी सफलता मिली हैं। हालही में राजधानी भोपाल आए बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान और बॉलीवुड की हसीन अदाकारा जैकलीन फर्नांडीस ने मध्यप्रदेश में IIFA Awards की तरीकों का ऐलान किया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button