सभी खबरें

कोरोना वैक्सीन के फर्स्ट डोज़ के बाद युवती का चेहरा हुआ टेढ़ा, कलेक्टर से की शिकायत 

  • वैक्सीन लगवाने के तीसरे दिन लड़की को हुआ फेस पैरालिसिस 
  • पीड़ित लड़की और परिजनों ने जबलपुर कलेक्टर से की शिकायत 
  • इसके पहले भी वैक्सीन लगवाने के बाद हुई थी चौकीदार की मौत 
  • वैक्सीन से हो रही है दिक्क्त को लेकर अभी तक नहीं हुई कोई पुष्टि 

जबलपुर/प्रियंक केशरवानी:- मध्यप्रदेश के जबलपुर में आधारताल की एक लड़की ने दावा किया है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद से उसका चेहरा तिरछा हो गया है. इस बात की शिकायत युवती ने कलेक्ट्रेट में जाकर की है. कलेक्ट्रेट पहुंची लड़की का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के दो दिन तक उसे दर्द होता रहा और तीसरे दिन उसका चेहरा तिरछा हो गया. लड़की और उसके पिता का दावा है कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को दिखाया, तो उनका कहना है कि इसे ठीक होने में लंबा समय लगेगा. लड़की ने कोविशील्ड का फर्स्ट डोज लगवाया था। 

कोविशील्ड का लगा था पहला डोज़, 2 दिन तक गले और कंधे रहा दर्द 
जानकारी के अनुसार अधारताल की रहने वाली युवती ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत कर बताया कि शनिवार को उसने कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी. दो दिन तक उसके कंधे और गले में दर्द रहा. तीसरे दिन सुबह जब वो सो कर उठी, तो देखा उसका चेहरा तिरछा था. फौरन इलाज कराने के लिए मेडिकल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने फेस पैरालिसिस (लकवा) बताकर कुछ जांच कराई और दवाइयां दे दी हैं.

लड़की ने किया दावा वैक्सीन के कारण हुआ फेस पैरालिसिस, चिकित्सक अधिकारियो की नहीं है कोई प्रतिक्रिया  
लड़की का दावा है कि वैक्सीन के कारण ही फेस पैरालिसिस हुआ है. उसने प्रशासन से इलाज कराने की गुहार लगाई है. इससे पहले मेडिकल कॉलेज के एक चौकीदार की वैक्सीन के बाद तबियत खराब हुई थी. बाद में उसकी मौत हो गई थी. उसके घरवालों ने भी दावा किया था कि वैक्सीन के चलते ही तबीयत खराब हुई थी. वहीं इस मामले में चिकित्सकों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button