सभी खबरें

चुनावी नतीजों के बाद फिर शुरू हुआ पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी का खेल, आज हुआ इतना महंगा

ईदिल्ली/भोपाल – पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही आम आदमी की जेब का भार बढ़ा दिया गया हैं। दरअसल, सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 19 पैसे, तो डीज़ल में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई हैं। सरकारी तेल कंपनियों लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की।

बता दे कि दो महीने से भी ज्यादा अवधि के दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लेकिन चुनावी नतीजे आने के बाद से एक बार फिर इन दामों में आग लगनी शुरू हो गई हैं। 

इधर, राजधानी भोपाल में सादा पेट्रोल करीब 98.75 रुपए और डीजल 89.38 रुपए हो गया हैं। चुनाव खत्म होने के बाद यह तीसरी बार बढ़ गया हैं। अब तक करीब 45 पैसों की बढ़ोतरी हो गई चुकी हैं। मालूम हो कि फरवरी में हर दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन मार्च और अप्रैल में एक बार भी पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े थे। इस दौरान दामों में कमी आई थी। 

रोज होता है कीमतों में बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता हैं। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button