पेट्रोल- डीज़ल के बाद अब PNG की कीमतों में आया उछाल, फिर बढ़े दाम

नई दिल्ली : पेट्रोल-डीज़ल गैस के बाद अब लगातार पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में इज़ाफ़ा किया जा रहा है। अब पीएनजी की कीमतों में 4.25 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की बढ़ोतरी की गई है। नई बढ़ी हुई दरें 14 अप्रैल यानी आज बृहस्पतिवार से ही लागू हो जाएंगी।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड IGL ने बुधवार आधी रात को अपने कस्टमर को एसएमएस भेजकर कीमतें बढ़ाए जाने की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि हमारे ऊपर गैस की लागत का बोझ बढ़ता जा रहा है, जिसे अब ग्राहकों के साथ बांटा जाएगा।
नई दरें लागू होने के बाद आज से दिल्लीवासियों को एक SCM पीएनजी के लिए 45.86 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि, आसपास के अन्य शहरों में यह 10 पैसे महंगी मिलेगी। इससे पहले कंपनी ने 24 मार्च को पीएनजी के दाम 1 रुपये बढ़ा दिए थे, जबकि 1 अप्रैल को भी पीएनजी की कीमतों में 5.85 रुपये प्रति SCM की बढ़ोतरी की थी।
इधर, मुंबई में भी पीएनजी आठ दिनों के भीतर 9.50 रुपये प्रति SCM महंगी हो चुकी है। कंपनी ने पहले 5 अप्रैल को पीएनजी के दाम 5 रुपये बढ़ाए थे, इसके बाद बुधवार को 4.5 रुपये बढ़ाए गए, जिसके बाद अब नई कीमतें बढ़कर 45.50 रुपये प्रति SCM हो गई हैं।
गौरतलब है कि महंगाई के मोर्चे पर लगातार आम आदमी को झटके लग रहें है। तेल कंपनियां लगातार अपने दामों में इज़ाफ़ा कर रहीं है, जिसके मार जनता की जेब पर पड़ रहीं है।
.jpeg)



