सभी खबरें
लॉकडाउन के बाद भी मॉर्निंग वॉक पर जा रहे हैं लोग, इस शहर के 120 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
.jpeg)
मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव:- महाराष्ट्र देश का वह राज्य जहां पर इस वक्त सबसे ज्यादा कोरोनावायरस पॉजिटिव की संख्या पाई गई है. पर कुछ लोग अब भी लॉक डाउन का सख्ती से पालन नहीं कर रहे. प्रशासन लगातार लोगों को समझा रही है कि अगर इस महामारी को जड़ से मिटाना है तो हम सबको लोग डाउन के नियमों का पालन करना ही पड़ेगा.
पर वही लातूर में लोग अभी मॉर्निंग वॉक पर निकल जा रहे हैं. मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले 120 लोगों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है.
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गई है. इसमें 5 मौत मुंबई में और एक पालघर में हुई है. इन मौतों को मिलाकर राज्य में हुए मौत का आंकड़ा 16 पहुंच गया है.




