आज़ादी के बाद सबसे निचले स्तर पर GDP जानें की आशंका, राहुल बोले, मोदी है तो मुमकिन है

नई दिल्ली : आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार को घेरे हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज फिर सरकार पर बड़ा हमला बोला हैं। राहुल गांधी ने आज फिर ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर करारा निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मोदी है तो मुमकिन हैं। 

दरअसल, इन्फोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति ने मंगलवार को आशंका जताई की कोरोना वायरस के चलते इस वित्त वर्ष में देश की आर्थिक गति आजादी के बाद सबसे खराब स्थिति में होगी। जिसको लेकर राहुल गांधी ने ये हमला बोला। 

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर भी शेयर की हैं। इसमें इन्फोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति के हवाले से दावा किया गया है कि जीडीपी ग्रोथ 1947 से भी नीचे जा सकती हैं।

बता दे कि एनआर नारायण मूर्ति ने कहा है कि भारत की जीडीपी में कम से कम पांच प्रतिशत संकुचन का अनुमान लगाया जा रहा हैं। ऐसी आशंका है कि हम 1947 की आजादी के बाद की बससे बुरी जीडीपी वृद्धि (संकुचन) देख सकते हैं। 

Exit mobile version