सभी खबरें

डेल्टा और ओमीक्रोन के बाद अब IHU वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, तीव्रता से फैलने के हैं आसार

भोपाल/प्रियंक केशरवानी:- भारत में समेत पूरा देश कोरोना की चपेट में है, कोरोना में लाखों लोगों की जान जा चुकी है इसके बाद पूरे देश में वैक्सीनेशन अभियान भी चलाया गया था लेकिन अभी भी कोरोना के नए-नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं दिन ब दिन केस बढ़ते जा रहे हैं इसी बीच उन्होंने देश में दोगुनी रफ्तार से केस में इजाफा हुआ था लेकिन इसके बाद एक डरावनी खबर आई है। फ्रांस में मिले इस नए स्ट्रेन IHU नाम दिया गया है एक और जहां ओमीक्रोन की वजह से दुनिया में कोरोना तेज़ रफ़्तार से बढ़ रहा है। और वैज्ञानिक इससे निपटने के उपाय खोजने में जुटे हैं ऐसे में इस नए स्ट्रेन ने कोरोना महामारी की एक नई लहर फैलने की आशंका को जन्म दे दिया है।

आखिर क्या है इस नए वैरिएंट में IHU नाम क्यों दिया गया-
IHU का पहला केस फ्रांस में पाया गया था। फ्रांस में नवंबर 2021 में इस वैरिएंट के मामले पाए जाने के बाद फ्रांसीसी रिसर्चर्स ने IHU वैरिएंट को सब- लिनेज के रूप में क्लासिफाई किया है।

इस नए IHU की जानकारी 29 दिसम्बर 2021 को MEDRXV पर पोस्ट की गई एक स्टडी से मिली है। इस नए स्ट्रेन की खोज की घोषणा वैज्ञानिक डीडीएर राउल के नेतृत्व में फ्रांस के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट के मेडिटरेनी इन्फेक्शन इन मर्सिल के रिसचर्स ने की है।

कितना खतरनाक हो सकता है यह नया वैरिएंट-
IHU में काफी ज्यादा मियूटेशन हुए हैं और इसके कुछ मियूटेशन के अल्फा जैसे अन्य वैरिएंट जैसे होने की वजह से ही इसे लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक IHU के जेनेटिक कोड मैं 46 म्यूटेशन और 37 डिलिशस हो चुके है, जिनमे से ज्यादातर स्पाइक प्रोटीन में हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button