दिल्ली के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने लगाई शराब पर Special Corona Fees

Bhopal Desk:Garima Srivastav
कल दिल्ली सरकार(Delhi government) ने शराब की कीमतों पर 75% Special Corona Fees लगाई है. यानी कि शराब के बोतल पर जितनी MRP लिखी रहेगी उससे 75 फ़ीसदी ज़्यादा टैक्स लिया जाएगा….
दिल्ली सरकार के इस निर्णय के बाद अब आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)सरकार ने भी शराब (Liquor)पर स्पेशल कोरोना फीस लगाई है. अब आंध्र प्रदेश में भी शराब पर 75 फ़ीसदी एक्स्ट्रा चार्ज लगाया जाएगा.. आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश सरकार ने इससे पहले शराब की कीमतों पर 25 फ़ीसदी एक्स्ट्रा चार्ज लगाया था ताकि शराब के ठेकों पर लोग भीड़ ना लगाएं. पर फिर भी शराब के ठेकों पर सोशल डिस्टेंसिंग(Social Distancing) के नियमों का उल्लंघन किया गया. जिसके बाद अब आंध्र प्रदेश सरकार ने 75 फ़ीसदी स्पेशल कोरोना फीस लगाने का निर्णय लिया है.
आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री का कहना है कि शराब की बढ़ती कीमत खरीदारों पर हावी होगी. जिससे वे इस प्रकार से भीड़ इकट्ठा नहीं करेंगे.





