Corona के बाद अब Marburg वायरस फैला, एंटीवायरल दवा और वैक्सीन भी नहीं, WHO ने दी चेतावनी

नई दिल्ली : दुनिया भर में अभी कोरोना का कहर ख़त्म नहीं हुआ था कि अब Marburg वायरस के फैलने की ख़बर सामने आई है। जिसको लेकर विश्व स्वास्थ संगठन ने चेतावनी दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार अफ्रीका के घाना में मारबर्ग वायरस के ऐक्टिव मामले सामने आए हैं। डबल्यूएचओ ने कहा की संक्रमित लोगों के सैम्पल के बाद मारबर्ग वायरस की पुष्टि की गई है।
सीनियर फिजीशियन डॉ. कमलजीत सिंह के मुताबिक मारबर्ग वायरस के मामले पहले भी आ चुके हैं, लेकिन कोरोना महामारी के बीच में इसका आना सही नहीं है। यह इबोला की तरह ही फैलता है और इससे बचने के लिए कोई एंटीवायरल दवा और वैक्सीन भी नहीं है।
हालांकि विशेषज्ञों का यह मानना है की यह वायरस नया नहीं है, इससे पहले भी अफ्रीकी देशों में इसके मामले साल 1967 में दिख चूकें हैं। लेकिन इसके मामले चिंता का विषय है। बता दे कि मारबर्ग वायरस की मृत्यु डर 88% है।
ये है इस वायरस के लक्षण
डबल्यूएचओ ने इस वायरस के लक्षण की जानकारी भी दी है। तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी आना और डायरिया इस वायरस के लक्षण हैं। इसलिए विशेषज्ञों ने इस वायरस से बचाव के लिए भीड़ वाले जगह और अफ्रीकी देशों से दूर रहने की सलाह दी है।
वहीं, राहत की बात ये है कि इस वायरस के मामले अब तक अफ्रीका के बाहर नहीं देखे गए हैं।
Exit mobile version