Corona के बाद अब Marburg Virus और Monkeypox ने बढ़ाई चिंता, WHO ने बताई ये बात

नई दिल्ली : इस समय देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता को बढ़ा रखा है, इसी बीच अब मारबर्ग वायरस और मंकीपॉक्स ने भी देश में एंट्री ले ली है।

बताया जा रहा है की मारबर्ग वायरस कोरोना से भी अधिक खतरनाक है। अब तब इस वायरस के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी हैं। यह वायरस अंगोला, कांगो, केन्या, युगांडा, दक्षिण अफ्रीका तक अपने पाँव फैला चुका है और यहाँ इस वायरस से संक्रमित मरीज भी मिले हैं।

राहत की बात ये है कि अब तक मारबर्ग वायरस का एक भी मामला भारत में नहीं पाया गया है। लेकिन मंकीपॉक्स ने भारत में दस्तक दे दी है। अब तक देश में 2 मंकीपॉक्स के मामले सामने आ चुके हैं।

केरल में मंकीपॉक्स के एक और केस की पुष्टि हुई है। एक ही राज्य में दो मंकीपॉक्स के मामले सामने आ चुके हैं। राज्य के स्वास्थ मंत्रालय के मुताबिक कन्नूर जिलें के एक व्यक्ति में इस वायरस की पुष्टि की गई है।

बता दें की यह वायरस किसी जानवर या उसके खून के संपर्क में आने फैलता है। हालांकि यह कोरोना के मुकाबले देर से संक्रमित होता है।

वहीं, डबल्यूएचओ के मुताबिक इस वायरस का मृत्यु डर 24% से 88% है और यह चमगादड़ों से फैलता है। इस वायरस से संक्रमित लोगों में बुखार, सिरदर्द, पेट में दर्द और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

Exit mobile version