भोपाल के बाद अब इंदौर में उठी बाज़ार खोलने की मांग… कांग्रेस MLA ने सरकार पर लगाया सौतेला व्यवहार करने का आरोप

ध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को अनलॉक करने की तैयारी हो चुकी हैं। भोपाल 10 जून से अनलॉक हो जाएगा। भोपाल में अनलॉक की खबर सुनते ही आर्थिक राजधानी इंदौर के व्यापारियों की बेचैनी बढ़ गई हैं। मांग उठ रही है कि अगर भोपाल के बाज़ार खोलने जा रहे हैं तो इंदौर के क्यों नहीं?

बता दे कि इंदौर अब मैं अभी भी आधे से ज्यादा कारोबारियों को कारोबार करने की छूट नहीं दी गई हैं। इंदौर और भोपाल का पॉजिटिविटी रेट करीब-करीब एक समान हैं। उसके बाद भी इन दोनों शहरों की स्थिति में सरकार का भेदभाव स्पष्ट रूप से नजर आ रहा हैं।

वहीं, इन व्यापारियों के समर्थन में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला भी खड़े नजर आए। उन्होंने तो सरकार पर इंदौर के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया हैं।

शुक्ला ने कहा इंदौर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने सपनों का शहर बताते हैं तो ऐसे में इस शहर को छूट पहले मिलना चाहिए। राज्य सरकार को इंदौर के साथ सौतेला व्यवहार करना अब बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि 10 जून से ही इंदौर को पूरी तरह से अनलॉक किया जाए।

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि इंदौर में संक्रमण की दर कम हो गई हैं। ऐसे में अब इंदौर में आम जीवन लौटाने की दिशा में हमें पहल करना चाहिए। उन्होंने मांग उठाई है कि इंदौर के सभी बाजारों को अब एक साथ अनलॉक कर दिया जाना चाहिए।

विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि उन्होंने इंदौर जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की पिछली बैठक में भी इंदौर के सारे बाजार खोलने का प्रस्ताव रखा था।

Exit mobile version