आखिर बॉलीवुड सिंघम को क्यों आ गया गुस्सा, ट्वीट कर लिखा- क्रोधित हूं क्योंकि……..

आखिर बॉलीवुड सिंघम को क्यों आ गया गुस्सा, ट्वीट कर लिखा- क्रोधित हूं क्योंकि……..

कोरोना संक्रमितों का इलाज करते और देश की सुरक्षा करते हुए ऐसे ढेरों पुलिस और स्वास्थकर्मी है जिन्हें कोरोना पॉजिटिव हुआ है इसी बात के संदेह में कई जगह पुलिस और डॉक्टरों के साथ आम जनता ने मार-पीट भी की है। जी हां, देश में कई जगह से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनमें कोरोना वॉरियर्स को लोगों की नफरत का शिकार हो रहे हैं. इसी को लेकर अब बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने अपनी नाराजगी जाहिर की है.

अजय देवगन ने क्या किया ट्वीट

अजय देवगन ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया,‘‘ऐसी रिपोर्ट पढ़कर निराश और क्रोधित हूं कि ‘पढ़े लिखे’ लोग निराधार अनुमान लगा कर अपने पड़ोस में रहने वाले चिकित्सकों पर हमले कर रहे हैं. ऐसे असंवेदनशील लोग सबसे बुरे अपराधी हैं. सुरक्षित रहिए,घरों में रहिए.’’

 

Exit mobile version