आखिर किसने और क्यों दी गई प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को मारने की धमकी? 

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर और भाजपा के दिग्गज विधायक रामेश्वर शर्मा को फिर सोशल मीडिया पर मारने की धमकी मिली हैं। दरअसल रामेश्वर शर्मा की ओर से दिल्ली में बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंक़ू शर्मा को इंसाफ़ दिलाने की मुहिम का एक पोस्ट सोशल मीडिया में किया गया था। जिसके बाद उनको मारने की धमकी दी गई हैं। 

बताया का रहा है कि रामेश्वर शर्मा को धमकी हैदर खान नाम के शख्स ने दी हैं। हैदर खान की ओर से सोशल मीडिया में किए गए कमेंट में जस्टिस फॉर रामेश्वर शर्मा लिखते हुए एक तस्वीर पोस्ट की गई है इसमें टोपी पहने एक शख्स दूसरे शख्स को चाकू लेकर दौड़ रहा हैं। इस फोटो के साथ हैदर खान नाम के शख्स ने लिखा है कि यह फोटो भी वायरल हो रहा हैं। इस पर कई जवाब कॉमेंट में आए, लेकिन हैदर खान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉमेंट किया। 

हालांकि यह मामला सामने आते ही अब इसे लेकर साइबर सेल में शिकायत की तैयारी हैं। लेकिन अभी ये साफ़ नहीं हो सका है कि हैदर खान नामक ये प्रोफाइल सही है या फेक, कहा जा रहा है कि इसकी जांच की जाएगी। यहीं प्रोफाइल सही पाई जाती है तो फिर इसके बाद कार्रवाई हो सकती हैं। 

बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सोशल मीडिया पर धमकी मिली हो, इस से पहले भी उनको मारने की धमकी सोशल मीडिया पर मिल चुकी हैं। 

Exit mobile version