अफगानिस्तान: महिला खिलाडियों को मिली धमकी, क्रिकेट खेला तो जान से मार देगे

• अफगानिस्तान महिला खिलाडियों को जान से मारने की धमकी मिली
• पूर्व महिला क्रिकेटर तकवा ने कहा मुझे अपने देश की खिलाड़ियों की चिंता है
नई दिल्ली/मोहित कुमार पांचाल:-
अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो चुका है, तो ऐसे मे राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम को जान से मारने की धमकी भी मिल रही है, आपको बता दे की हाल ही मे तालिबान ने कहा था की पुरुष क्रिकेट टीम से खेलने से हमे कोई आपत्ति नहीं लेकिन महिला क्रिकेट टीम को तालिबान ने हमेशा दबाने की कोशिश की है, जिस की वजह से इस का असर महिला खिलाडियों पर दिख रहा है, 2010 मे अफगानिस्थानी महिला क्रिकेट टीम बनी थी, लेकिन जब से अफगानिस्तान मे तालिबान का शासन चला है तब से महिला टीम को मरने की धमकी दी जा रही है और टीम की एक सदस्य ने बताया है कि जब हम को बात करनी होती है तो हमारा एक व्हाटैप ग्रुप है जहा पर हम अपने बातो को एक दूसरे से बताते है, हमें ये भी लगा था कि जो क्रिकेट बोर्ड है वो हमारी मददत करेगा लेकिन हमको वहा से किसी भी प्रकार की मददत नही मिल पा रही है और अब क्रिकेट बोर्ड से भरोसा भी उठ चुका है।
डर के खोफ मे अफगानिस्तान महिला क्रिकेटर
इस समय अफगानी प्लेयर डर के खौफ मे है ऐसे मे पूर्व महिला क्रिकेटर तकवा ने कहा की मुझे अपने मुल्क की खिलाड़ियों की बहुत ज्यादा चिंता सता रही हैं और कुछ महिला खिलाड़ी है वो अलग अलग स्थानों पर छुपी है और कुछ अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रही हैं और उनकी मददत के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा हैं।




