बिग बॉस 13 के सेट पर पहुँचे अदनान सामी, परिवार संग किया अपने नए गाने का प्रमोशन

मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव :- मशहूर गायक अदनान सामी अपने नए गाने के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 13 के सेट पर पहुँच गए। आपको बता दें कि इस वक़्त बिगबॉस (Big Boss 13)अपने अंतिम पड़ाव पर है और शो को लेकर दर्शकों के बीच ज़बरदस्त क्रेज़ देखने को मिला।
बिगबॉस इन दिनों छोटे पर्दे पर सबसे अत्यधिक टी आर पी बटोर रहा है। इस टीआरपी का फायदा फ़िल्मी दुनिया के मशहूर गायक अदनान सामी ने उठाया। बिग बॉस 13(Big Boss 13 ) के सेट पर अदनान अपने पूरे परिवार के साथ नए एल्बम के प्रमोशन के लिए पहुँच गए।
अदनान सामी(Adnan Sami) इन दिनों अदा शर्मा(Ada Sharma) पर फिल्माए गए गाने “तू याद आया” के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी वजह से वह अपनी प्यारी सी बेटी के साथ Big Boss 13 के सेट पर पहुंचे। वहां पहुंचकर अदनान ने बिगबॉस के होस्ट के साथ तसवीरें भी खिंचवाई।
आपको बता दे कि इन दिनों अदनान सामी को पद्मश्री अवार्ड(Padmshree Award) मिलने की घोषणा की गयी थी जिसके बाद विपक्ष ने इसका जमकर विरोध भी किया। मामला यह था की अदनान सामी पकिस्तान के मूल निवासी हैं और उन्हें कुछ वक़्त पूर्व ही भारत की नागरिकता दी गई थी। और केंद्र सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाज़ने की घोषणा कर दी जिसके बाद विपक्ष काफी नाराज़ नज़र आया।


.jpeg)

