1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP पॉलीटेक्निक संस्थानों में आज से एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 24 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

मध्यप्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा पॉलीटेक्निक संस्थानों में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग, फार्मेसी सहित अन्य कोर्सों में प्रवेश के लिए आज से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है|

MP पॉलीटेक्निक संस्थानों में आज से एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 24 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

मध्यप्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा पॉलीटेक्निक संस्थानों में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग, फार्मेसी सहित अन्य कोर्सों में प्रवेश के लिए आज से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है| बता दें की बी-फार्मा और डी-फार्मा के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश पॉलिटेक्निक की 28000 सीटों और फार्मेसी की 17000 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया अब मंगलवार 10 अगस्त 2021 से शुरू हो जाएगी। एमपी के पॉलिटेक्निक कॉलेजों व नर्सिंग कॉलेजों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या फार्मेसी के कोर्सों में एडमिशन लेने इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
इस बार खास बात यह है कि प्रदेश में पॉलीटेक्निक संस्थानों में 28 हजार सीटें हैं, जिन पर प्री-पॉलीटेक्निक टेस्ट के बगैर ही अभ्‍यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। 
पॉलीटेक्निक संस्थानों में दसवीं की मेरिट के आधार पर एडमिशन होंगे। जिसमें बी-फार्मा और डी-फार्मा की 17 हजार सीटों के लिए आज से पंजीयन शुरू किए गए| विभाग ने बताया कि काउंसलिंग का कार्यक्रम तैयार हो चुका है। तीन चरणों में काउंसलिंग पूरी की जाएगी।

कोर्सों के लिए आवेदन प्रक्रिया का कार्यक्रम इस प्रकार है

  • ऑनलाइन पंजीयन – 10 से 24 अगस्त 2021।
  • पंजीयन में सुधार – 24 से 25 अगस्त 2021
  • कॉलेज च्वॉइस फिलिंग – 16 अगस्त से 01 सितंबर 2021 तक।
  • अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट https://www.mptechedu.org/ पर जा सकते हैं।
लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।